भंडारा

जंगली सुअर के हमले में पिता घायल, टेंभरी-डांभेविरली मार्ग की घटना

नवभारत डेस्क

लाखांदूर: स्वयं के बेटी के शादी के कार्ड अन्य गावों के रिश्तेदारों में बांटने साइकिल से जा रहे पिता की सायकल को जंगली सुअरों ने टक्कर मारकर घायल करने की घटना हुई. उक्त घटना 23 मार्च को सुबह 9 बजे के दौरान तहसील के टेंभरी-डांभेविरली मार्ग पर हुई. इस घटना में तहसील के चप्राड निवासी केशव हरी बोकडे (52) नामक पिता गंभीर रुप से घायल हुआ है. 

पुलिस सुत्रों के अनुसार घटना में घायल पिता के बेटी की अगले कुछ दिनों बाद विवाह होनेवाला है. जिसके तहत घटना के दिन घायल पिता स्वयं की साईकिल से बेटी के शादी के कार्ड अन्य गावों के रिश्तेदारों में बांटने स्वयं के गाव से अन्य गाव जा रहा था. इस बीच टेंभरी से डांभेविरली जा रहे पिता के साइकिल को खेत क्षेत्र से मार्ग की दौडते सुअरों ने जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर में पिता गंभीर रुप से घायल हुआ. 

इस घटना की जानकारी टेंभरी -डांभेविरली मार्ग के अन्य यात्रियों सहित नागरिकों के ध्यान में आते ही उन्होने घायल पिता को इलाज के लिए तुरंत स्थानीय लाखांदूर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लाखांदूर के वनविभाग को दिए जाने की जानकारी मिली है.

फोटो. 22 एमएआरबीएच जख्मी 

( अनमोल मेश्राम )

………………………………………

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO