पंजाबी ढाबे के स्टाइल में सरसों का साग (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Special Indian Greens Curry: सर्दियों का सीजन चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। ठंड के मौसम में तापमान से शरीर को बचाने के लिए कई ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्माहट देती है। मार्केट में इन दिनों हरी सब्जियां, सरसों, मेथी और पालक जैसी मिलने लगी है। इनमें ही सबसे खास सरसों का साग है यह डिश पंजाश की फेवरेट डिश है। इसका स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है। सरसों का साग पंजाबी स्टाइल में बनाने की सोच रहे है तो, आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे है। इन सरसों के साग को पंजाबी स्टाइल में आप इन तरीके से बना सकते है।
यहां पर कुछ सामग्रियों के साथ आपको सरसों का साग बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
सामग्री
- सरसों का साग- 750 ग्राम
- पालक का साग- 250 ग्राम
- बथुए का साग- 250 ग्राम
- पानी- 2 कप
- नमक- एक चुटकी
- मक्की का आटा- 1 1/2 कप
- हरी मिर्च- 4
- अदरक- 25 ग्राम
- लहसुन- 6 कली
- प्याज-2
- घी
- मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून लाल
- गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
जानिए सरसो का साग बनाने का तरीका
- सरसो का साग बनाने के लिए, सबसे पहले तीनों साग को अच्छे से धो लें।
- प्रेशर कुकर में तीनों साग को डालकर, उसमें थोड़ा नमक और पानी डालें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब साग का सारा पानी निचोड़कर अलग रख दें।
- साग को कुकर में अच्छे से मैश कर लें और इसमें थोड़ा सा मक्के का आटा डालकर मिलाएं।
- इसके बाद कुकर में साग का पानी और उसके साथ नार्मल पानी डालें, इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- साग में हरी मिर्च और अदरक डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इसके लिए तड़का तैयार करें, इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भूनें।
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब इस तड़के को साग में डालकर मिक्स कर दें।
- बनकर तैयार है पंजाबी स्टाइल सरसों का साग। इसे आप मक्के की रोटी के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं।