देश

उत्तर प्रदेश बोर्ड का 12वीं का अंग्रेजी पेपर हुआ लीक, राज्य के 24 जिलों में परीक्षा रद्द, सरकार ने कही ये बात

सुभाष यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिलहाल यूपी बोर्ड (UP Board Paper Leak) की परीक्षा जारी है। इसी बीच आज एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे सूबे में हडकंप मच गया है। बताना चाहते हैं कि बुधवार को इंटरमीडिएट यानी 12वीं क्लास की अंग्रेजी (12th Class English Paper) का पेपर होना था। लेकिन बोर्ड ने दोपहर 2 बजे से होने वाली परीक्षा को 24 जिलों में रद्द कर दिया है। इसके पीछे की वजह पेपर लीक होना है। 

ज्ञात हो कि यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास का अंग्रेजी पेपर कई जगहों पर लीक हो गया है। जिसके बाद सरकार ने राज्य के 24 जिलों में परीक्षा को रद्द कर दिया है। यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि प्रदेश के 24 जिलों में आज दिनांक 30 मार्च को अपराह्न 02 बजे प्रस्तावित इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आज रद्द कर दी गई है। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी। 

दूसरी तरफ एक अन्य ट्वीट में सरकार ने कहा कि प्रदेश के आगरा, मैनपुरी, मथुरा,  महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा, शामली जिलों में आज परीक्षा रद्द की गई है।

गौर हो कि राज्य में पेपर लीक होने की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को दी गई है। साथ ही सीएम के आदेश पर पेपर को रद्द किया गया है। सबसे पहले बलिया जिले से पेपर लीक की खबर सामने आई थी। जिसके बाद 24 जिलों के एग्जाम निरस्त किए गए हैं। 

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना