देश

दिल्ली में JNU भी सुरक्षित नहीं, बदमाशों ने परिसर में घुसकर छात्राओं को छेड़ा, की अपहरण की कोशिश

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के सदस्यों ने बुधवार को आरोप लगाया कि नशे में धुत कुछ लोग एक कार में सवार होकर परिसर में घुस आए और दो छात्रों का अपहरण करने की कोशिश की। JNUSU की ओर से जारी बयान के अनुसार, जेएनयू सुरक्षा कार्यालय ने मंगलवार रात छात्रों का पीछा करने, उन्हें परेशान करने, उनका अपहरण करने और उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में शिकायत दर्ज कराई है। 

बयान के मुताबिक, जिन छात्रों पर हमला किया गया, उनमें से एक की चिकित्सकीय जांच (medically examined) की गई और उसने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेएनयूएसयू ने कुलपति से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग की है। 

जेएनयूएसयू ने एक बयान में कहा, ‘‘जेएनयू की कुलपति भी इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। परिसर में बार-बार हो रही सुरक्षा चूक पर कुलपति को जेएनयू के लोगों से बात करनी चाहिए।'' जेएनयूएसयू के मुताबिक, ‘‘हमने दिल्ली पुलिस को दोषियों को पकड़ने के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है। ऐसा न होने पर हम प्रदर्शन करेंगे।'' (एजेंसी) 

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील