आज की ताजा खबर डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 06 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Breaking News Today: संसद की कार्यवाही, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, मोहन भागवत का छात्रों से संवाद, अश्विनी वैष्णव की Meta अधिकारियों से मुलाकात समेत आज के बड़े अपडेट।

प्रिया जैस, अमन मौर्या

झारखंड JPSC केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार

झारखंड में JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बुधवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया। अब गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 19 हो गई है।

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ के महुली इलाके में 100 साल पुराना मकान गिरा, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महुली इलाके में लगभग 100 साल पुराना घर ढह गया। भारी बारिश के दौरान घर गिरने से एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जिसके बाद पड़ोसी घटनास्थल पर जमा हो गए।

JPSC आंदोलन में शामिल हुए पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा

रांची में 13वें दिन भी JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। बिरसा फिजिकल एकेडमी के तहत झारखंड पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का एक समूह प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में आया है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सरकारी रिहायशी क्वार्टर में लगी आग

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के ऐलियाल पोरा में बुधवार देर रात एक सरकारी रिहायशी क्वार्टर में आग लग गई। फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोका जा सका। आग लगने की वजह और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।

मायावती ने BSP विधायक उमा शंकर को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ में BSP प्रमुख मायावती ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद कल 55 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

बिहार: पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने की घोषणा

बिहार के पटना में बीजेपी राज्य कार्यालय के बाहर एक पोस्टर में पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित एक मंदिर बनाने के प्रस्ताव की घोषणा की गई है। बिहार राज्य ट्रांसजेंडर विकास कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में प्रस्तावित मंदिर को भारत के गौरव और सनातन परंपरा का प्रतीक बताया गया है।

दिल्ली: संसद परिसर में विपक्षी दलों का मोर्चा

दिल्ली में संसद परिसर के अंदर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के सांसदों ने अमिश शाह जवाब दो नाम के पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल यौन उत्पीड़न केस में दोषी करार

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बलात्कार और महिला की मर्यादा भंग करने का दोषी ठहराया गया। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटते हुए दोषी करार दिया।

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

संसद में आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर ओम बिरला ने 2 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

सुनेत्रा और पार्थ पवार से मिलने देवगिरी बंगले पर पहुंचे प्रशांत किशोर

मुंबई में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, पार्टी की राजनीतिक रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए देवगिरी बंगले पर NCP नेताओं पार्थ पवार और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से मिलने पहुंचे।

माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। झांसी के पूंछ इलाके में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में अबान अहमद समेत 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

केरल में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

केरल के कई जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पथानामथिट्टा, इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

FCRA मुद्दे पर आज शाम 5.30 बजे बड़ी बैठक

FCRA बिल के मुद्दे पर आज शाम 5.30 बजे ईसाई समुदाय का डेलिगेशन गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा।

तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा

तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार से की मुलाकात

आम आदमी पार्टी(AAP) नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार ने एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार से मुलाकात की।

आतंकवादी कहां-कहां मिले हैं? सबको पता है: संजय निषाद

मंत्री संजय निषाद ने कांवड़ियों पर मौलाना रशीदी के विवादित बयान पर कहा कि अभी तक तो जांच में आतंकवादी कहां-कहां मिले हैं? चाहे कांग्रेस की सरकार हो, सपा की सरकार हो, बसपा हो। हमेशा आतंकवादी कहां मिले हैं, देश-प्रदेश में आज के दिन सबको पता है।

नीरज डांगी संसद (राज्यसभा) में कांग्रेस पार्टी के व्हिप नियुक्त

नीरज डांगी को संसद (राज्यसभा) में कांग्रेस पार्टी का व्हिप नियुक्त किया गया।

झारखंड सरकार से बात करेगी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के मामले में राज्य सरकार से बातचीत के लिए छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल चुना गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में 8 छात्र, एक वकील और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। इसका मतलब कुल 11 लोग चुने गए हैं। यह सूची SDO को सौंप दी गई है। बैठक की जगह और समय का फैसला राज्य सरकार करेगी और छात्रों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

बीजेपी ने शुरू से ही राम मंदिर को बनाया राजनीतिक मुद्दा: राजीव राय

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि बीजेपी ने शुरू से ही राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बनाया। फिर भी, जब उसी राम मंदिर में डकैती होती है और हम यह मुद्दा उठाते हैं, तो वे न तो सुनना चाहते हैं और न ही इस पर चर्चा करना चाहते हैं। शुरू से ही उनका दावा रहा है कि अयोध्या में गोलीबारी का आदेश नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दिया था। हालांकि, जिस अधिकारी ने असल में गोलीबारी का आदेश दिया था, वह अब प्रधानमंत्री आवास में बैठता है और उसे मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था। वहीं, जब यहां (दिल्ली में) गोलीबारी होती है और बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता है तो वे दावा करते हैं कि यह सिर्फ एक कॉन्स्टेबल की अपनी हरकत थी। ऐसे दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे। गृह मंत्री को इस पर बयान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हुई बात

PMO ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर बातचीत की। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

राहुल गांधी ने विरोध कर रहे छात्रों से फोन पर की बात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विरोध कर रहे छात्रों से फोन पर बात की, उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया और कहा कि सरकार उन्हें कल बातचीत के लिए बुलाएगी।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना