आज की ताजा खबर डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने मांगी माफी

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम मोदी का वीडियो हटने के विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने खेद जताया है। संसदीय समिति ने इस मामले में मार्क जकरबर्ग से लिखित माफीनामे की मांग की थी।

अक्षय साहू

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आज मुंबई में हल्ला बोल मार्च निकालेगा NCP

कांग्रेस नेताओं द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस टिप्पणी के विरोध में पार्टी आज मुंबई के दादर में 'हल्ला बोल' मोर्चा निकालेगी।

जब हम 6 अगस्त को कुछ ठोस लेकर आएंगे: CJP प्रवक्ता सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी कोर कमेटी मीटिंग में पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, हमसे सवाल पूछे गए थे कि प्रदर्शन की सफलता के बाद यह मूवमेंट कहां जाएगा और हम सब इसी के आसपास स्ट्रैटेजी बनाने आए हैं। हम इस पर चर्चा करेंगे और सोचेंगे कि इसे ग्रासरूट लेवल तक कैसे ले जाएं। जब हम 6 अगस्त को कुछ ठोस लेकर आएंगे, तो हम अपनी आगे की स्ट्रैटेजी के बारे में सबको बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा, यह एक मूवमेंट है। हालांकि कई पॉलिटिकल पार्टियां हैं, लेकिन लोगों के दर्द का जवाब कोई दूसरी पॉलिटिकल पार्टी नहीं, बल्कि ग्रासरूट लेवल पर जागरूकता है और CJP यही कर रहा है।

स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए: प्रवक्ता CJP वैष्णवी गौर

कॉकरोच जनता पार्टी की स्पोक्सपर्सन वैष्णवी गौर ने कहा, जिस तरह से भाजपा और RSS ने रैलियां कीं, वह बातचीत नहीं बल्कि हुक्म है। हम उम्मीद करेंगे कि इसके बजाय बातचीत हो, स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए। हम अपने यूथ मूवमेंट पर काम करते रहेंगे।

सही समय पर जवाब दूंगीः सुनेत्रा पवार

कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर उन्हें गूंगी गुड़िया कहे जाने पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा, सही समय पर जवाब दूंगी।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है। वे एक ऐसे नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना चाहते हैं जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके-खासकर तब जब इसके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद न हों- और साथ ही संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह बनाए रखे।

RBI ने पॉलिसी रेपो रेट में नही किया बदलाव

RBI ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के न्यूट्रल रुख बनाए रखा है।

राहुल गांधी दूसरों पर ज्ञान ना बांटे: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी दूसरों पर ज्ञान ना बांटे। राहुल गांधी जैसा दुर्भाग्यपूर्ण विपक्ष का नेता भगवान ना करें कभी हो, इस देश ने महान विपक्ष के नेता देखें हैं मैं कहूंगा कि उनसे कुछ शिक्षा लें।

अंग्रेजों जैसा आचरण कर रहे हैं भाजपा और उनसे जुड़े संगठन: प्रमोद तिवारी

RSS पर राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, मैं राहुल गांधी के बयान का समर्थन करता हूं। राहुल गांधी ने वही कहा है जो सच है। भाजपा और उनसे जुड़े संगठन वैसे ही आचरण कर रहे हैं जैसा अंग्रेज करते थे। अंग्रेज हिंदु-मुसलमान में मतभेद पैदा करके देश की आजादी के संघर्ष को कमजोर करते थे। भाजपा भी हिंदु-मुसलमान के नाम पर देश को बांट रही है जिससे पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष कमजोर हो जाए।कांग्रेस पार्टी यही चाहती है कि सब लोग मिलकर विकास की लड़ाई लड़े और देश को तोड़ने वाली शक्ति भाजपा को नकारें।

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

विपक्षी सांसदों ने बुधवार को भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर सदन में आकर बयान दें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मांग यही है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सदन में आएं, बयान दें, चर्चा हो। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। अगर चर्चा होगी तभी हल निकलेगा। वे संसद का अपमान कर रहे हैं वे अंदर आना नहीं चाहते।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक हक को खत्म कर रही है सरकार: मनोज कुमार झा

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने संसद भवन के परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि, सदन के पटल पर गृह मंत्री ने वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? आप अपनी आवाम के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रहे है? जम्मू-कश्मीर केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। जिंदा लोग बसते हैं आप उनके लोकतांत्रिक हक को खत्म कर रहे हैं।

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से किरेन रिजिजू मिलने पहुंचे। संसद में गतिरोध खत्म करने और संसद में चर्चा करने के लिए किरेन रिजिजू मुलाकात के लिए पहुंचे है। इस बीच लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्पीकर ओम बिरला ने 2 बजे तक स्थगित कर दी।

आरोपों और भ्रम पर आधारित है राहुल गांधी की राजनीति: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास न विकास है, न विजन और न कोई सकारात्मक एजेंडा है। उनकी पूरी की पूरी राजनीति सिर्फ आरोपों पर आधारित रहती है या भ्रम पर आधारित रहती है। हमेशा तथ्यों का अभाव होने के कारण वो राष्ट्रीय संस्थाओं पर भी अघात करते हैं और वैचारिक संगठनों पर भी प्रहार करते हैं। वो RSS जो पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ रूप से अपना योगदान दे रहा है, वो RSS जो आपदा के समय राहत कार्यों में सबसे पहले पहुंचता है, बार-बार राहुल गांधी लोकतंत्र के संस्कारों की अवहेलना करते हुए इस संगठन पर आरोप-प्रत्यारोप करते हैं। ये बहुत शर्मसार करने वाला उनका रवैया है। इस देश का जो मतदाता है, बार-बार राहुल गांधी को और कांग्रेस पार्टी की विभाजनकारी नीतियों को नकारता है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि ये मगरमच्छ के आंसू जो आप छात्रों के प्रदर्शन के नाम पर निकालते हैं, ये चुप्पी में तब्दील क्यों हो जाता है जब पेपर लीक का मामला झारखंड में होता है।

रांची: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा वाटर फास्ट

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। महतो JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन किया और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नितिन गडकरी को बदनाम करने वाला कंटेट हटाने को कहा

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वह सारा कंटेंट हटाने को कहा है, जिसमें इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बदनाम करने वाला AI कंटेंट भी शामिल है।

कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय का CM मोहन यादव ने किया दौरा

कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय के अचानक दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सांदीपनि विद्यालय बनाकर छात्रों को पढ़ने के लिए उपलब्ध हुए हैं। मैंने सुबह बच्चों के साथ बिताई, उनकी प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, क्लास, संगीत की क्लास और रोबोटिक्स लैब का दौरा किया। मुझे सबसे ज़्यादा स्टूडेंट कैबिनेट का कॉन्सेप्ट पसंद आया, जिसमें बच्चों को खास विभागों को संभालने के लिए मंत्री बनाया गया है। स्वावलंबन तरीके से बच्चों को आगे बढ़ाने का सर्वांगीण विकास करने की जो कल्पना है, वो वाकई अद्भूत है। मैं शिक्षा विभाग को बधाई देना चाहता हूं। आज हम हूँ। बच्चों पर जो निवेश कर रहे हैं, वह कल एक सक्षम राष्ट्र और राज्य की तरफ लेकर जाता है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के नौजवान आएगें: अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा पानी हो, पत्थर हो, आप जानते हैं हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से श्रीनगर तक गए थे, तो आप देखेंगे उसने तमाम बरसात भी आई, पत्थर भी पड़े, कहीं-कहीं स्नोफॉल भी हुआ, लेकिन वो हटे नहीं। तो पानी पड़ेगा, चाहे पत्थर पड़ेगा, चाहे कोई भी दिक्कतें आएंगी। हमारे नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम होगा और पूरे प्रदेश के हमारे छात्र, नौजवान, हमारे बच्चे-बच्चियां सब उसमें भागीदार होंगे और अपने भविष्य के लिएनिश्चित तौर पर आवाज बुलंद करेंगे।

राम मंदिर में चंदे की रखवाली कौन करता था: भाई वीरेंद्र

बिहार राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा राम मंदिर को सेवक कौन थे। राम मंदिर में चंदे की रखवाली कौन करता था, किसकी जिम्मेदारी बनती थी। करोड़ो-करोड़ो रुपया गायब हो गया। चंदा चोर आपने भीतर से कह रहा है कि हम चंदा चोर है।

प्रदर्शनकारी युवाओं से मेरी बातचीत हुई है: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा जो हमारे युवा प्रदर्शनकारी हैं, उनके साथ मेरी मीटिंग हुई थी और हमारे बीच बातचीत हुई। सबसे पहले मैं इनके जैसे जो हजारों युवा हैं, इनका और उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि ये शिक्षा प्रणाली के लिए लड़े, संविधान के लिए लड़े और भारत के भविष्य के लिए लड़े। हमारे बीच मुख्य बातचीत हिंसा को लेकर हुई। इनका कहना है कि इन्होंने किसी पर हिंसा नहीं की मगर इनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है, इनको धमकाया गया, इन पर लाठियां चलाई गईं और इनको मारा गया। इन्होंने मुख्य बात कही कि जब अन्याय होता है, चाहे वो किसी और पर भी हो, एक नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उस आदमी की हम रक्षा करें। आपने कुछ भी गलत नहीं किया है और आपकी माफी स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता है। आपको किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। आपने कुछ भी गलत नहीं किया।

राहुल गांधी को झारखंड के बच्चों का दर्द समझना चाहिए: संबिद पात्रा

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, झारखंड के बच्चे भी बच्चे ही हैं। वे भी आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी को झारखंड के कुछ बच्चों से भी बात करनी चाहिए। उन्हें उनका दर्द और तकलीफ़ समझनी चाहिए। इस चुनिंदा रवैये के कारण, जहाँ झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, राहुल गांधी इस मुद्दे को अपनी सुविधा के अनुसार दबा रहे हैं। वे झारखंड क्यों नहीं जा रहे हैं।

छात्रों के लिए चार सदस्यीय मंत्री-मंडल का प्रतिनिधिमंडल गठित किया: दीपिका पांडे

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सफलतापूर्वक शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

अफ्रीका के साथ भारत के संबंध इतिहास के बहुत पुराने समय चल रहा है: एस. जयशंकर

अफ्रीका दिवस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा अफ्रीका दिवस, जैसा कि हम सभी जानते हैं, 1963 में अफ्रीकी एकता संगठन की स्थापना की याद दिलाता है। अब, इस ऐतिहासिक पड़ाव ने पैन-अफ़्रीकनिज़्म के आदर्शों और अफ़्रीकी लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं को संस्थागत रूप दिया।अफ्रीका के साथ भारत के संबंध इतिहास के बहुत पुराने समय से चले आ रहे हैं। भारतीय और अफ्रीकी लोग हज़ारों सालों से एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं।

देश में समाजवादी पार्टी सबसे अनुशासित पार्टी है: अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश मंत्री नेता जे.पी.एस. राठौर के बयान पर कहा, देश में जितनी राजनीतिक पार्टियां हैं उसमें सबसे ज्यादा कोई अगर अनुशासित पार्टी है तो सपा पार्टी है। जिसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना