आज की ताजा खबर डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। योगी सरकार आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश किया।

प्रिया जैस, अर्पित शुक्ला

IGI एयरपोर्ट पर भारतीय मुक्केबाजों का हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारतीय बॉक्सिंग टीम वापस भारत आ गई है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भारतीय बॉक्सिंग टीम के शानदार स्वागत हुआ। भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने अपनी खुशी जाहिेर की और कहा, "इतना शानदार स्वागत पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमें वेलकम करने के लिए इतने सारे लोगों को यहां देखना बहुत गर्व का पल है। सरकार हमेशा हमारे साथ खड़ी रही और हमें सपोर्ट किया। हमें बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा सरकार से बहुत सपोर्ट मिला, जिससे यह कामयाबी मुमकिन हो पाई।"

यूपी में आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके अलावा सरकार नौ अध्यादेशों को सदन से पारित कराने के साथ संभल हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रख सकती है।

इथियोपिया में मठ की रस्म के दौरान लैंडस्लाइड में 14 लोगों की मौत

इथियोपिया के अमहारा इलाके में भारी बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड में 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इस बीच, कई लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है और खोज व बचाव अभियान जारी है।

आज लोकसभा में द बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 होगा पेश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में 'द बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' और 'द टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026' को पारित करने और उन पर विचार करने के लिए पेश करेंगी।

ग्रेटर नोएडा: इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में भीषण आग

गौतमबुद्ध नगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली आईएलजीआईएम कंपनी में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आए फायर विभाग के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

तमिलनाडु में मनाया जा रहा बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ स्नोज का 444 साल

तमिलनाडु के थूथुकुडी में 'बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ स्नोज' का 444वां सालाना उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव में शामिल होने और प्रार्थना करने के लिए, मशीनीकृत नावों से मछली पकड़ने वाले मछुआरों ने तीन दिनों तक समुद्र में मछली पकड़ने न जाने का फैसला किया है। थूथुकुडी फिशिंग हार्बर पर सैकड़ों मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नावें किनारे पर खड़ी की गई हैं।

दिल्ली: मार्च से पहले AAP दफ्तर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली में E20 पेट्रोल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास तक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित मार्च से पहले AAP दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बांकीपुर की हवा बीजेपी खिलाफ है - सौगत रॉय

दिल्ली संसद के बाहर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री माफी मांगें और राम मंदिर चंदे की चोरी पर जवाब दें। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा हवा BJP के खिलाफ है। लोग और Gen Z उनसे नाराज हैं। इसलिए उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।

संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' में शामिल हुए पीएम मोदी और नितिन नबीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' में शामिल हुए।

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

मानसून सत्र में आज फिर लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के सामने विपक्ष ने हंगामा किया। आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार हो गए है। अभिनेत्री त्रिशा पर टिप्पणी विवाद के बाद उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि के समर्थकों और पुलिस में झड़प भी हुई।

असम: नागांव में CRPF की 34वीं बटालियन के कैंप में गोलीबारी में 3 जवानों की मौत

दिल्ली: धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी के अन्य नेताओं के साथ, E20 फ्यूअल के विरोध में PM आवास तक मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। जब उन्हें आगे जाने से रोका गया तो वे धरने पर बैठ गए। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्हें अमेरिका से इथेनॉल खरीदना बंद करना चाहिए और हमारे देश पर E20 थोपना बंद करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें बुलाएंगे। हमने प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। संघर्ष जारी रहेगा।"

दिल्ली में एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस में कई यात्री घायल

दिल्ली में एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस में कई यात्री घायल हो गए है। एयर इंडिया विमान फुकेट से दिल्ली आ रहा था।

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर रोक

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को निर्देश दिया है कि आज पूछताछ के बाद उदयनिधि को रिहा कर दिया जाए।

बच्चों को न्याय मिलेगा...JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन

JPSC परीक्षा धांधली मामले में CM हेमंत सोरेन ने छात्रों को न्याय दिलाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। गोरखपुर बस्ती बरेली और प्रयागराज के मंडलायुक्त बदले गए। बलकार सिंह उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए। गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास विकास परिषद का आयुक्त बनाया गया।

E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री आवास की तरफ निकाला गया मार्च संपन्न हो गया है। E-20 पेट्रोल के खिलाफ लाया गया पेटिशन केजरीवाल ने सरकार को सौंप दिया है। केजरीवाल के प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च को दिल्ली पुलिस द्वारा फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया गया। इसके बाद आप नेता धरने पर बैठ गए थे। 

6 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस बीच आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

2020 से अब तक 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत

केंद्र सरकार ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 2019 से अब तक 36 देशों से 274 वांछित अपराधियों को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं, आधुनिक तकनीक और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय पर आधारित एक मजबूत तंत्र विकसित कर विदेशों में छिपे अपराधियों को भारत लाने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हुई है।

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग

दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी हार के बाद आज संगठन ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार दतिया जिले की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। गौरतलब है कि, पार्टी ने यह बड़ा फैसला दतिया उपचुनाव के परिणाम के एक दिन बाद लिया है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना