लवकेश बजाज गिरफ्तार (सोर्स सोशल मीडिया)  
दिल्ली

दिल्ली अग्निकांड: आरोपी लवकेश बजाज का जेल से पुराना नाता! जानिए इसके पीछे की क्या है कहानी

Malviya Nagar Hotel Fire Latest Updates: दिल्ली मालवीय नगर के होटल अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है।

वंदना शर्मा

Delhi Fire Lavkesh Bajaj Latest News In Hindi: दिल्ली मालवीय नगर के होटल अग्निकांड के मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने पिछली बार उसे फर्जी पासपोर्ट और फर्जी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवालों से ये जानकारी मिली है।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, लवकेश बजाज पर बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय दस्तावेज़ और पासपोर्ट देने का आरोप था। इस मामले में उसके खिलाफ पिछले वर्ष जनवरी 2025 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के समय लवकेश की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। वह करीब 15 दिन तिहाड़ जेल में रहा और बाद में जमानत से रिहा हो गया।

अकाउंटेंट और मैनेजर हादसे के बाद से फरार

वर्तमान में दिल्ली के मालवीय नगर होटल के अग्निकांड में लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा और मैनेजर राकेश की भी तलाश की जा रही है। जय मिश्र दिल्ली के छतरपुर का रहने वाला है। लेकिन होटल अग्निकांड के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। और उसके बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा कर रहे है।

पूछताछ में नए खुलासे होने की संभावना

पुलिस दोनों मामलों की जांच समांतर तरीके से कर रही है। और लवकेसग बजाज से चल रही पूछताछ में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बताते चले की दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने के बाद लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर छापेमारी की थी। गुरुवार को लवकेश बजाज को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया,जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज गया।

एम्स में कई घायलों का चल रहा है इलाज

दिल्ली के हुए अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गयी थी। इसे पहले अधिकारियों ने बताया था कि होटल से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। जिनमें से 26 लोगों का अभि इलाज चल रहा है। वही दिल्ली स्थित एम्स में कई घायलों का इलाज किया जा रहा है। जिनमें वे पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो उस हादसे में लोगों की जान बचाने के कार्य में आग की लपटों का शिकार हो गए थे। जो जलती हुई इमारत में सबसे पहले प्रवेश करने वाले बचाव दल का हिस्सा थे।

कौन हैं कटहल किंग? जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान मिथिलेश देसाई की कहानी

तमिलनाडु में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पास, जानें क्यों लगातार परीक्षा का विरोध कर रहा राज्य

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

छात्र आंदोलन, बेरोजगारी और आरक्षण पर मायावती ने उठाए सवाल; BJP-कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप