टाटा स्टील (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

टाटा स्टील के सीईओ का रतन टाटा के नाम शोक संदेश, मार्गदर्शन के लिए किया धन्यवाद

टाटा स्टील के सीईओ टी वी नरेंद्रन ने टाटा संस के एक्स चेयरमैन रतन टाटा के लिए शोक संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने चुनौतीपूर्ण और परिवर्तनकारी समय के दौरान टाटा स्टील के मार्गदर्शन को बेहद जरूरी बताया है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत में टाटा स्टील को टाटा ग्रुप की एक प्रमुख कंपनियों में से एक माना जाता है। इस समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ टी वी नरेंद्रन ने अपनी कंपनी के एक्स चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इसके बारे में कहा है कि, रतन टाटा एक असाधारण पर्सनेलिटी थे, जो दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे निकलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते थे।

नरेंद्रन ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘टाटा ने कुछ बहुत ही चुनौतीपूर्ण और परिवर्तनकारी समय के दौरान टाटा स्टील का मार्गदर्शन किया। वह अनगिनत व्यक्तियों के लिए एक मार्गदर्शक के रुप में थे जिन्होंने मानवता की भलाई के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता से हमें हमेशा प्रेरणा दी है।''

टाटा एक असाधारण व्यक्तित्व थे

टाटा संस के एक्स चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। टाटा समूह की इस्पात कंपनी टाटा स्टील के प्रमुख नरेंद्रन ने कहा कि टाटा एक असाधारण व्यक्तित्व थे जिन्होंने महान दृष्टि के साथ नेतृत्व किया और हमेशा अपनी आकांक्षाओं की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग, परोपकार और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान ने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

टाटा स्टील को ग्लोबल ब्रांड बनाया

भारतीय इस्पात संघ यानी आईएसए के महासचिव आलोक सहाय ने कहा कि भारत स्टील प्रोडक्शन में अपनी विरासत के लिए टाटा समूह का आभारी है, जिसने 1907 में झारखंड के जमशेदपुर में देश को अपनी पहली एकीकृत स्टील यूनिट दी। सहाय ने कहा कि रतन टाटा ने टाटा स्टील को ग्लोबल ब्रांड बनाया और उनकी प्रेरक विरासत स्टील इंडस्ट्री का मार्गदर्शन करती रहेगी।

एक महान व्यक्तित्व खोया

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘भारत ने रतन टाटा के रूप में एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। बिजनेस, इनोवेशन और परोपकार में उनका योगदान बहुत बड़ा था, लेकिन यह उनके मूल्य और विनम्रता ही थी जिसने उन्हें सही मायनों में एक प्रतीक बनाया।''

उनका मार्गदर्शन अमूल्य

जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर पोस्ट में लिखा है कि, ‘‘रतन टाटा जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने एक बार कहा था कि अगर आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो साथ चलें।'' एएमएनएस इंडिया के सीईओ दिलीप ओमन ने कहा कि टाटा का काम आधुनिक भारत की प्रगति को आकार देने में महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे समय में जब दुनिया हमारे बढ़ते राष्ट्र को देख रही है, उनका मार्गदर्शन अमूल्य होता।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी